लाइब्रेरी में जोड़ें

संकट से छुटकारा होगा




संकट से छुटकारा होगा

             (चौपाई)


संकट से छुटकारा होगा 

यह जीवन नित प्यारा होगा।।

भ्रांति न पालो रह न सशंकित।

आशाएँ हों मन में अंकित।।


लगा रहे मन नित्य भजन में।

दिव्य भावना सब के मन में।।

मन से संकट सदा निकालो।

सुंदर सोच हृदय में डालो।।


हो निर्भीक सतत चलना है।

विकृत जीवों से लड़ना है।।

कदम बढ़ाओ पीछे मत हट।

मोर्चे पर जाना है अब डट।।


जीत उसी की जो निर्भय है।

उच्च मनोबल सदा अभय है।।

जो भी डरा वही है हारा।

सच्चा सैनिक अतिशय प्यारा।।


वीर बहादुर बन कर लड़ना।

दुश्मन के सीने पर चढ़ना।।

अंतिम दम तक है जो लड़ता ।

उसे "विजयश्री" का हक मिलता ।।


जो संकट को मक्खी मानत।

वही विजय का पर्व मनावत।।

जो दुश्मन को काट रहा है।

वह यश-वैभव बाँट रहा है ।।





   6
2 Comments

Haaya meer

30-Dec-2022 07:11 PM

👌👌

Reply

Sachin dev

30-Dec-2022 04:24 PM

Nice

Reply